फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire at two Huts In Sitarganj

Udham Singh Nagar News: दो झोपड़ियों में आग से चार बकरियां झुलसीं

Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire at two Huts In Sitarganj
दो बाइक, तीन साइकिल समेत 35 हजार की नगदी आदि सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान तो जला ही, झुलसकर पांच में से चार बकरियों की मौत हो गई। एसडीएम ने राजस्व टीम को क्षति का आकलन करने के लिए कहा है।

बुधवार रात कुंवरपुर सिसैया में अज्ञात कारणों से रामदयाल और धर्मपाल की झोपड़ियों में आग लग गई। राम दयाल की झोपड़ी में रखीं 15 हजार की नकदी, एक बाइक, एक साइकिल और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधीं पांच बकरियां भी झुलस गईं। इनमें से चार की मौत हो हगई। धर्मपाल की झोपड़ी में 20 हजार की नकदी, दो साइकिल और एक बाइक जली है। एसएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मामले में पूछताछ की जा रही है। इधर, एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि राजस्व टीम को आग की घटना का मुआयना कर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस व राजस्व टीम की जांच के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-08एसटीजी01पी:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed