फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire At Rudrapur

शॉर्टसर्किट से टायर की दुकान में धधकी आग, लाखों का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fire At Rudrapur
रुद्रपुर में टायर की दुकान में धधकती आग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शॉर्टसर्किट से बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में भीषण धधक गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को चार गाड़ियों से पानी की बौछार के साथ ही फोम का प्रयोग करना पड़ा। आग और धुएं का गोला देखकर आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। टायर कारोबारी के अनुसार आग लगने से उसे करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। है।
विज्ञापन

ओमेक्स निवासी धीरज मिगलानी की वीर हकीकत राय मार्ग पर किराए के मकान में मिगलानी टायर के नाम से दुकान है, जहां पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के टायर, रिंग और सीट कवर बेचे जाते हैं। बुधवार सुबह धीरज दुकान के बाहर पहुंचे और कर्मचारियों को चाबी देकर दुकान खोलने को कहा। इसके बाद वह खुद बच्चों का रिजल्ट लेने के लिए उनके स्कूल में चले गए। धीरज अभी बच्चों के स्कूल पहुंचे ही थे कि उनके कर्मचारी ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी थी। जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान में भयंकर आग लगी हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग को बुझाने के लिए पहुंचीं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पंतनगर और रुद्रपुर फायर स्टेशन से दो और गाड़ियों को मौके पर लाकर पानी की बौछार की गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों के साथ ही फोम का प्रयोग किया। सीएफओ वंश बहादुर यादव और एफएसओ के नेतृत्व में 10 से अधिक दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर कारोबारी के अनुसार शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लगी। आग से उन्हें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 40 से अधिक नए टायर, सीट कवर और रिंग जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं, कर्मचारियों और लोगों ने दुकान के पिछले दरवाजे से कई टायर और रिंग बाहर सुरक्षित स्थान पर फेंकने शुरू कर दिए। टायर बाहर फेंकने से करीब 20 लाख तक का सामान जलने से बच गया। इधर, दमकल विभाग ने भी नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार समेत दमकल विभाग की टीम मौजूद थी।

रुद्रपुर। टायर की दुकान में आग की भयानक लपटें देखकर आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दीं। टायर की दुकान में लगी आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और वापस सामान को लाकर अपनी दुकानों में रखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed