{"_id":"607c63348ebc3e8dc314b9e7","slug":"fire-at-different-areas-khatima-news-hld422033321","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसर में आग लगने से दो किसानों का तीन एकड़ गेहूं जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसर में आग लगने से दो किसानों का तीन एकड़ गेहूं जलकर नष्ट
विज्ञापन
आग बुझाते फायर कर्मचारी
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार दोपहर को लगी भीषण आग से तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन दल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर लगभग 12 बजे रेलवे फाटक के निकट बलवंत छाबड़ा की गुड़ की दुकान में अचानक आग लगी देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग से बराबर की तौसिफ व दूसरी ओर स्थित नरेंद्र सिंघल की किराने की दुकान में भी पहुंच गई। सूचना पर सीओ भूपेंद्र भंडारी, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मंडी के लोगों ने पड़ोस की दुकानों को खाली करवाने में मदद की। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने नगर में पालिका के टैंकर से सैनिटाइज कर रही टीम को बचाव के लिए बुला लिया। इस दौरान बलवंत की दुकान तो पूरी तरह जल गई जबकि बराबर की दो दुकानों का कुछ सामान बचाया जा सका। बाद में रुद्रपुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं जिससे आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
दिव्यांग बुजुर्ग का हुआ सर्वाधिक नुकसान
किच्छा। अग्निकांड में सर्वाधिक नुकसान बलवंत छाबड़ा का हुआ है। बलवंत दिव्यांग बुजुर्ग हैं। उनकी दूूकान गुड़, चने के अलावा किराने के अन्य सामान की है। वे अपनी दुकान देख बिलख रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान ही उनकी आजीविका का साधन थी और उसमें कुछ नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
बचाव कार्य में ये लोग पहुंचे
किच्छा। लॉकडाउन होने के कारण दोपहर को सभी व्यापारी अपने घरों में थे। आग की सूचना पर सभी एमपी चौक की ओर दौड़ पड़े। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, नितिन फुटेला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल, गौरव अरोरा, प्रदीप पुजारा के अलावा सचिन चावला, प्रमोद ठुकराल, ओम अग्रवाल, गुलशन सिंधी, जगरूप सिंह गोल्डी, सभासद सिमरनजीत कौर के अलावा नगर में सैनिटाइजेशन कर रहे पालिका कर्मचारी नितिन चरन, सचिन चरन, श्याम बाबू आदि मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में हिस्सा लिया।
खेत में आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल नष्ट
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक किसान के खेत में आग लगने से खेत में खड़ी एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे आठ एकड़ फसल आग की चपेट में आने से बच गई।
कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी किसान अमर सिंह के खेत में रविवार दोपहर आग लग गई। जानकारी मिलने पर अमर सिंह ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लीडिंग फायरमैन खीमानंद ने बताया कि जिस खेत में आग लगी थी, उसके पास ही स्थित एक दूसरे खेत में आठ एकड़ गेहूं की फसल खड़ी थी। समय पर आग काबू होने से यह फसल आग की चपेट में आने से बच गई। दमकल विभाग की टीम में चालक सुमित पवार, फायरमैन जीवन चंद्र, बालम सिंह, दलबीर सिंह और विकास रावत शामिल थे।
नौसर में आग लगने से दो किसानों का तीन एकड़ गेहूं जलकर नष्ट
खटीमा। नौसर गांव में आग लगने से दो किसानों के गेहूं के खेत में तीन एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
ग्राम सभा नौसर निवासी मुन्ना लाल प्रजापति एवं मोहन लाल के गेहूं के खेत में शनिवार देर रात 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में विफल रहे। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल के सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से दोनों किसानों की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर टीम में राजेंद्र कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, सत्येंद्र यादव, प्रदीप कुमार, मकबूल हुसैन, सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही, भरत बिष्ट, दिनेश पपोला आदि थे।

टीमा के नौसर गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल।- फोटो : KHATIMA