फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire at Bazpur

आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire at Bazpur
फोटो बाजपुर के गांव शौकानंगला में गेहूं के खेत लगी आग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव शौकानंगला में आग लगने से करीब चार एकड़ गेहूं की खेत में खड़ी फसल और दस एकड़ कटे गेहूं के खेत में आग लगने से पुआल, भूसा जल गया। खबर मिलते ही किसानों ने ट्रैक्टर सहित वाहनोें से रौंद कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात केलाखेड़ा के पास गांव शौकानंगला निवासी किसान संजीव के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देेखते ही देखते आग ने आसपास के खड़ी फसल के खेेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे संजीव की तीन बीघा, मोहन सिंह दो एकड़ सहित चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और कटे गेहूं के खेेतों में करीब दस एकड़ पुआल, भूसा जल गया। खबर मिलते ही मौक पर पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की ओर से कोसी नदी खनन क्षेत्र के 34 अग्नि पीड़ितों को मंगलवार रात राशन किट, बर्तन, तिरपाल सहित अन्य सामग्री बांटी गई। वहां कैबिनेट मंत्री आर्य के निजी सचिव चंद्रपाल, बृजेश यादव, परवेज प्रधान आदि थे। बता दें कि 19 अप्रैल को देर रात कोसी नदी खनन क्षेेत्र में आग लगने से 34 मजदूरों की 70 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। बुधवार सुबह अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी की धर्मपत्नी स्वर्गीय हरजिंदर कौर की याद में उनके बेटे महल सिंह नामधारी ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में जाकर अग्निपीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 34 अग्निपीड़ितों को राशन किट, झोपड़ी बनाने के लिए सामान वितरित किया। वहां ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, बलजिंदर सिंह काहलो, हरजिंदर सिंह संधू, मोहन सिंह, अभिषेक तिवारी, काकू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed