{"_id":"68f29a6f1ef40b2ec7003967","slug":"fire-at-bank-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133734-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दोराहा चौक पर नैनीताल बैंक की शाखा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दोराहा चौक पर नैनीताल बैंक की शाखा में लगी आग
Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
आग से बैंक को नहीं हुआ नुकसान
बाजपुर। दोराहा चौक स्थित द नैनीताल बैंक की शाखा में आग लग गई। आग से बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक के अनुसार आग से बैंक को नुकसान नहीं हुआ है।
शुक्रवार को नैनीताल बैंक की दोराहा चौक स्थित शाखा में बैंकिंग कार्य चल रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लग गई। आग का धुआं बैंक के भीतर फैल गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे व आग बुझाई। प्रबंधक सुमित भंडारी ने बताया कि धुंआ निकलते ही लोगों को बाहर कर दिया गया था। जरूरी दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर रख लिए गए थे। बैंक को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।