फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR will be lodged for illegal stocking and black marketing of gas.

Udham Singh Nagar News: गैस का अवैध स्टॉक और कालाबाजारी करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged for illegal stocking and black marketing of gas.
जसपुर। तहसीलदार दलीप सिंह और पूर्ति निरीक्षक मुकुल गर्जोला बृहस्पतिवार को इंडेन और भारत गैस एजेंसी पर पहुंचे। उन्होंने गैस सिलिंडर वितरण प्रणाली एवं गोदामों में भंडारण की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नियमानुसार की जा रही है। उपभोक्ताओं से पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही सामने नहीं आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध स्टॉक या कालाबाजारी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि ऑनलाइन सिलिंडर बुक करने में कुछ समस्या आ रही है। लोगों को बताया गया कि व्हाट्सअप, कंपनी का एप, ग्राहक पोर्टल, फोन-पे आदि माध्यम से बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहां कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी, एसएसआई जावेद मलिक आदि थे। संवाद
विज्ञापन



-
भाजपा नेता अमित ने डीएसओ से की मुलाकात

रुद्रपुर। मौजूदा समय में रसोई गैस सिलिंडर की चल रही किल्लत के मद्देनजर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विनोद तिवारी से भेंट की। उन्होंने सिलिंडर वितरण को सामान्य बनाने की मांग की। डीएसओ ने भाजपा उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया की घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर कोई समस्या नहीं है। पर्याप्त संख्या में घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध हैं। डीएसओ ने कहा कि यदि कही भी कोई दिक्कत आती है तो उसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन गैस गोदाम का किया निरीक्षण

काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने खाद्य विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार को गैस एजेंसियों के गैस गोदामों का निरीक्षण किया। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया टीम ने ढकिया गुलाबो स्थित सांई गैस एजेंसी, दड़ियाल रोड स्थित नेहा गैस एजेंसी व महुआखेड़ा गंज स्थित लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण कर पत्रावलियों को जांचा। तीनों गोदाम में उपभोक्ताओं की भीड़ थी। वहीं महुआखेड़ा गंज स्थित गैस गोदाम पर अधिक भीड़ थी। यहां पर उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी संचालक होम डिलीवरी नहीं करता है। ऐसे में गोदाम से सिलिंडर लेने आना पड़ता है। गोदाम पर कई ऐसे लोग ऐसे थे जिनको सिलिंडर लिए 25 दिन पूरे नहीं हुए थे। उनको नियमों के संबंध में समझाया गया। प्रभारी पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद्र पाठक ने बताया महुआखेड़ा गंज गोदाम पर 488 लोगों को उनकी मौजूदगी में सिलिंडर बांटे गए। वहां राजस्व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सुल्तानपुर पट्टी में भी परेशान रहे लोग
सुल्तानपुर पट्टी। यहां भी गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। लोग गैस सिलिंडर भरवाने के लिए परेशान दिखे। नगर में प्रत्येक बृहस्पतिवार को सिलिंडर की गाड़ी आती है लेकिन इस बार वाहन नहीं आया। लोगों की परेशानियों को देखते हुए गैस एजेंसी बाजपुर ने छोटे हाथी में गिनेचुने सिलिंडर भेजे। जानकारी होते ही गाड़ी के पास लोगों की भीड़ लग गई। हालात पर नियंत्रण के लिए कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर वितरित किए। कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। संवाद

फोटो हनुमानगंज अपहृत बच्चा एवं आरोपी

फोटो हनुमानगंज अपहृत बच्चा एवं आरोपी- फोटो : credit

फोटो हनुमानगंज अपहृत बच्चा एवं आरोपी

फोटो हनुमानगंज अपहृत बच्चा एवं आरोपी- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed