फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR will be lodged against those involved in black marketing of gas.

Udham Singh Nagar News: गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those involved in black marketing of gas.
जसपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राहुल शाह ने बुधवार को तहसीलदार दलीप सिंह और पूर्ति निरीक्षक को साथ लेकर भारत और इंडेन गैस एजेंसियों के गैस गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम को गोदाम परिसर में ही गैस सिलिंडरों का वितरण और रिफिलिंग कार्य होते मिला जो निर्धारित नियमों और डीएम के आदेश के विपरीत था। इस पर एसडीएम ने एजेंसी कर्मियों को फटकार लगाई और दोनों गैस एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही की जाए। साथ ही गैस वितरण का दैनिक रोस्टर कार्यालय में प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी करते पाए जाने पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि सिलिंडर की बुकिंग ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर के माध्यम से ही करें। बुकिंग के बाद निर्धारित समयावधि में सिलिंडर की होम डिलीवरी की जाएगी। गैस गोदाम या एजेंसी कार्यालय पर भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन



--
सिलिंडर के लिए लाइन लगी तो एजेंसी पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

खटीमा। खटीमा क्षेत्र में घेरलू गैस सिलिंडर के लिए बुधवार को भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर के समय धूप के बीच एकलव्य स्कूल मार्ग के पास गैस सिलिंडर के लिए लोग निर्धारित स्पॉट पर लाइन में नजर आए। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि बुधवार को प्लांट से गैस सिलिंडर की गाड़ी न आने के कारण होम डिलीवरी में असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति होगी। गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर घर तक पहुंचेंगे। उन्होेंने कहा कि यदि गैस सिलिंडरों के लिए लंबी लाइनें लगी तो गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजपुर में होम डिलवरी से बांटे गए 409 सिलिंडर
बाजपुर। गैस एजेंसी प्रबंधक रामबाबू ने बताया कि क्षेत्र में होम डिलीवरी के माध्यम से नियमानुसार ही घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया है। बुधवार को शहरी क्षेत्र, केलाखेड़ा, महेशपुरा, जगन्नाथपुर, रामराज रोड सहित अन्य क्षेत्रों में 409 सिलिंडरों का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र सिलिंडर वितरण होगा। इधर, गैस गोदाम के पास भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही लेकिन किसी गोदाम से सिलिंडर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिलिंडर नहीं मिलने पर होम डिलीवरी कर्मी के साथ मारपीट

बाजपुर। सिलिंडर नहीं मिलने पर एक युवक की ओर से होम डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।


गांव दियोहरी निवासी विजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह ई-रिक्शा से इंडेन गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी करने गया था। लौटने पर गैस गोदाम के पास एक युवक ने सिलिंडर नहीं देने पर उससे गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने मोहल्ले में दोबारा सिलिंडर होम डिलीवरी करने आने पर मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द बोल कर अपमानित भी किया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। गैस एजेंसी प्रबंधक रामबाबू ने बताया कि होम डिलीवरी कर्मी के साथ मारपीट होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed