फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR registered against seven persons including six named in Dabka firing case

Udham Singh Nagar News: दाबका फायिरंग मामले में छह नामजद समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven persons including six named in Dabka firing case
बाजपुर। गोबरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन उनके घरों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि रविवार को उसका भाई मनदीप सिंह खेत पर सिंचाई की मोटर से धान फसल को पानी लगाने के लिए गया था। इस दौरान आरोपियों ने उसकी घेराबंदी कर रास्ते के विवाद की रंजिश में लाठी डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे से हमला कर दिया। गोली लगने से मनदीप घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप सिंह उर्फ पम्मू, रमेश सिंह मेशी, बंटी, अंग्रेज सिंह, छिंदर सिंह, पवन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र खड़ायत को सौंपी गई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी है। सभी आरोपी घरों से फरार मिले है। कई आरोपियों के घरों पर ताले लकटे है। सोमवार शाम को दाबका क्षेत्र में पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed