{"_id":"620cdc75d11c5328f9138377","slug":"fir-on-villagers-khatima-news-hld4538441116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा-पीलीभीत राजमार्ग बाधित करने पर 19 नामजद सहित 90 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा-पीलीभीत राजमार्ग बाधित करने पर 19 नामजद सहित 90 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा-पीलीभीत हाइवे बाधित करने पर 90 लोगों पर केस दर्ज
- सत्रहमील पुलिस चौकी के पास फायरिंग की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में हुई फायरिंग के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने खटीमा-पीलीभीत हाइवे पर साढ़े चार घंटे जाम लगा दिया था। पुलिस ने 19 लोगों को नामजद करते हुए 90 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
मझोला गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित के साथ आरोपियों ने सत्रहमील पुलिस चौकी के समक्ष मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। मारपीट एवं फायरिंग की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर खटीमा-पीलीभीत राजमार्ग को साढ़े चार घंटे बाधित कर प्रदर्शन किया था। राजमार्ग पर जाम लगाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई थी, जिसके चलते यात्रियों एवं आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने राजमार्ग को बाधित करने के मामले में गंगोत्री विहार निवासी अंकित सिंह, मजगमी निवासी कवरवीर सिंह, हल्दी निवासी भजन सिंह, सुनपहर निवासी गुरुप्रीत सिंह, मझोला निवासी जसविंदर सिंह पप्पू, राजेश पटेल, गगनदीप, जमौर निवासी अरविंद कुमार, सलीम अख्तर, रहमत हुसैन, अरविंद सिंह दीपू, गौटिया निवासी राशिद अंसारी, नासिर खान, अमाऊं निवासी बॉबी राठौर, बरी निवासी देवेंद्र सिंह, भगचुरी निवासी निर्भय शंकर, पकड़िया के राजकिशोर सक्सेना एवं बल्देव सिंह नामजद किया है। शेष अज्ञात हैं। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि राजमार्ग बाधित करने वाले के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया गया और कुछ लोगों चिह्नित कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।