फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR lodged after one year in assault case

Udham Singh Nagar News: मारपीट के मामले में एक साल बाद प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after one year in assault case
काशीपुर। एक पान दुकान के संचालक ने एक व्यक्ति पर उधार देने से मना करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी थी। इस मामले में पुलिस ने लगभग एक साल बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसपुर खुर्द मोहल्ला निवासी राजीव कुमार ने कटोराताल पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसकी चीमा चौराहा के पास पान की दुकान है। 10 नवंबर 2024 की शाम लगभग साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उससे उधार सामान मांगने लगा। मना करने पर मारपीट और अभद्रता की। राजीव ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग आए तब वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed