{"_id":"63f50847cfdbfc5dd102e15c","slug":"fir-in-pantnagar-rudrapur-news-c-8-1-61126-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दुकानदारों के बीच मारपीट मामले में तीन महीने बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दुकानदारों के बीच मारपीट मामले में तीन महीने बाद केस दर्ज
Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विश्वविद्यालय परिसर में दुकानदारों के बीच हुई मारपीट मामले में तीन महीने बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है।
जवाहरनगर निवासी सुरेश अग्रवाल ने तहरीर में बताया कि उनकी नगला स्थित विश्वविद्यालय मार्केट मे किराना की दुकान है। 18 नवंबर 2022 की रात वह, पत्नी मंजू और बेटे सचिन के साथ अपनी दुकान पर थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी गोपाल सिंह देउपा, उनकी पत्नी और बेटे सार्थक ने गाली देनी शुरू कर दी। उनके बेटे सचिन ने विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने दुकान में घुसकर मारपीट की।
आरोप है कि गोपाल सिंह देउपा उन पर केस न करने का दबाव बना रहा है और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने नहीं सुनी तो सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसएचओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद