फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Rape And Dowari Act

डीआईजी से शिकायत करने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म पीड़िता का केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR For Rape And Dowari Act
काशीपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सायरा बानो के साथ कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही दुष्कर्म पीड़िता की सुनवाई आखिरकार हो गई है। आईटीआई थाने में केस दर्ज न होने पर आयोग की उपाध्यक्ष ने फोन कर डीआईजी से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस ने जेठ पर दुष्कर्म समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 जून 2021 को आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। ससुरालियों ने 18 अगस्त को उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 25 अगस्त को रिश्ते के जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पता चलने पर ससुरालियों ने जेठ का पक्ष लेकर उसे धमकाया।
विज्ञापन

तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला आयोग की उपाध्यक्षा सायरा से की। वह उपाध्यक्ष के साथ कोतवाली के पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता 26 सितंबर की देर रात महिला आयोग की उपाध्यक्षा सायरा के साथ आईटीआई थाने पहुंची। इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता को आईटीआई थाने में धरना देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था। पीड़िता की काउसिंलिंग 27 सितंबर को हुई लेकिन पुलिस ने फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आयोग की उपाध्यक्षा सायरा ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर देर रात पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed