फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Fraud in Khateema

खातेदारों का सवा करोड़ रुपये गबन के मामले में नीजि कंपनी के 15 लोगों पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR For Fraud in Khateema
FIR For Fraud in Khateema
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। निवेश के नाम पर निजी कंपनी खातेदारों के करीब सवा करोड़ रुपये लेकर भाग गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नौगवानाथ निवासी महिपाल गिरि ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कॉरपोरेशन सोसायटी एलटीडी शाखा कार्यालय कंजाबाग रोड पर खोला गया था। इसमें उसने और अन्य लोगों ने एक करोड़ 25 लाख 8 हजार 594 रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन

कुछ समय बाद कंपनी खातेदारों का पैसा लेकर भाग गई और कार्यालय बंद कर दिया। पीड़ित ने कंपनी संचालकों पर खातेदारों के रुपये गबन करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर काल्फ ग्रांट टोला रानी मंडी इलाहाबाद प्रयागराज यूपी निवासी ज्ञानेश पाठक, अर्चना पाठक, सचिन कुमार द्विवेदी, मुरारी नगर थाना गाजीपुर लखनऊ निवासी प्रबल कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, शिवकांत त्रिपाठी, फैजाबाद निवासी अनूप कुमार चौधरी, एलडीए कॉलोनी समीर कुमार, काशीपुर निवासी बिजेंद्र दत्त कंडवाल, मुरादाबाद यूपी निवासी हाफिज सलीम अहमद, फरुखाबाद निवासी दिनेश चंद्र मिश्रा, धनौरा अमरोहा यूपी निवासी सुरेंद्र सिंह, विकास नगर गोमती नगर लखनऊ निवासी अंकुर चौधरी, बिहार निवासी विनोद कुमार, देहरादून निवासी अमित वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed