फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Fraud in Kashipur

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR For Fraud in Kashipur
FIR For Fraud in Kashipur
काशीपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 1.22 करोड़ रुपये की नकदी हड़प ली। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने डीआईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रहमखानी निवासी विशाल अग्रवाल ने डीआईजी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा था कि विजय कुमार से उसकी मुलाकात इकबाल से कराई थी। इकबाल की अफजलगढ़ (बिजनौर) में मैसर्स उमेर ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। इस फर्म से वह लकड़ी का कारोबार करता है।
विज्ञापन

इकबाल ने उससे कहा कि वह विदेशी कंपनियों में नौकरी दिलाने का काम करता है। उसने कहा कि तुम ग्रेज्युट हो और बैंक में नौकरी करने का अनुभव भी रखते हो। विदेश में नौकरी करने पर उसे 10-12 लाख रुपये की नौकरी आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने विदेश में नौकरी लगवाने में सवा करोड़ रुपये का खर्च आने की बात कही। तहरीर में कहा गया है कि उसने एकमुश्त इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता व्यक्त की तो इकबाल ने यह रकम किश्तों में देने को कहा।
विशाल का कहना है कि नवंबर 2019 में इकबाल उसके घर आया और पासपोर्ट, पैन कार्ड, मार्कशीट के साथ ही पहली किश्त के तौर पर रुपये मांगे। इकबाल के कहने पर उसने उमेर ट्रेडर्स अफजलगढ़ के खाते में 48.62 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा दिए और ढाई लाख रुपये नकद दिए।

उसके बाद उसने किश्तों में इकबाल को 1.22 करोड़ की राशि दे दी, लेकिन काफी समय बाद भी इकबाल ने उसे विदेश में नौकरी के लिए नहीं भेजा। बाद में इकबाल उसके साथ टालमटोल करता रहा। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed