फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Fraud Case in kashipur

Udham Singh Nagar News: जमीन बेचने का झांसा देकर 36 लाख ठगे

Sat, 12 Aug 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
FIR For Fraud Case in kashipur
काशीपुर। जमीन बेचने का झांसा देकर दंपती ने एक व्यक्ति से 36,40,000 रुपये ठग लिए। कोर्ट ने पुलिस को दंपती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। नगर निवासी रमेश चौहान ने अपने अधिवक्ता आनंद रस्तोगी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया मनोज गुप्ता और उसकी पत्नी अंजू गुप्ता ने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में 0.0220 हेक्टेयर का एक प्लाॅट अपना बताकर उससे 36,40,000 रुपये में सौदा किया। इस पर उसने अलग-अलग तारीखों में सारी रकम मनोज व उसकी पत्नी के केनरा बैंक व यूको बैंक के खातों में ट्रांसफर कर दी। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त संपत्ति इस दंपती की न होकर वैशाली कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह बिष्ट की है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


चोरी की आठ मोटरें बरामद, दो गिरफ्तार

काशीपुर। एसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने कुंडा थाना में ट्यूबवेल मोटर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। बताया कि गढ़ीनेगी पुलिस चौकी के एसआई होशियार सिंह ने शुक्रवार रात ग्राम दुर्गापुर मेंं दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उन्होंने अपना नाम गुरुपाल सिंह निवासी निवासी किलावली और सुमित कुमार निवासी नवलपुर बताया। उनके पास से चोरी की एक मोटर बरामद हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों ने सात और मोटर बरामद कराईं। आरोपियों ने यह मोटर ग्राम नवलपुर, दुर्गापुर, किलावली में सिंचाई के लिए लगे नलकूप से चुराए थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed