फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR for electricity theft case

Udham Singh Nagar News: एक माह में बिजली चोरी के 177 केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
FIR for electricity theft case
रूद्रपुर/खटीमा/बाजपुर। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऊर्जा निगम के एसई डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि बिजली चोरी के बढ़ते मामलों के कारण ऊर्जा निगम को भारी नुकसान हो रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना कर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या सुलझाने के लिए जुलाई में कुल 177 लोगो पर एफआईआर दर्ज कर एक सौ पैंतीस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। खटीमा में 45 एफआईआर कर बासठ लाख जुर्माना, सितारगंज में 48 एफआईआर कर पंद्रह लाख, रुद्रपुर वितरण खंड प्रथम में 30 एफआईआर कर तैंतीस लाख जुर्माना, किच्छा में 19 एफआईआर कर पंद्रह लाख जुर्माना, गदरपुर 35 एफआईआर कर ग्यारह लाख जुर्माना लगाया गया है। इन सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं यूपीसीएल खटीमा के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि 28 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर बिजली चोरी में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बाजपुर के कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि यूपीसीएल के एसडीओ ललित मोहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed