फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Death case in kashipur

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार को टक्कर मारने वाले पर केस

Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR For Death case in kashipur
काशीपुर। वाहन की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हेमपुर डिपो निवासी मोती सिंह ने बताया कि उसका भाई दयाल 16 अगस्त की सुबह बाइक से जा रहा था। एक दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी और उसका भाई घायल हो गया। उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, केनाल कॉलोनी निवासी उस्मान ने बताया कि उनके पिता सुलेमान (50) को 19 अगस्त की सुबह बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वनरक्षक पर हमले का केस दर्ज

बाजपुर। वनरक्षक पंकज सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को जीआईसी हरसान के पास यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटे गए थे। उसने इन पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में ले लिया था। आरोप है कि गांव गोरीछाल निवासी संजय जेठा ने इन गिल्टों को ले जाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने वनरक्षक की गर्दन पर गंडासा रखकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा शेर सिंह ने उसे बचाया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई प्रकाश बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed