फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Agitation in Pantnagar

सिडकुल पारले चौक में धरना-प्रदर्शन के आयोजकों सहित 400 पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR For Agitation in Pantnagar
FIR For Agitation in Pantnagar
पंतनगर। थाना पुलिस ने बीते मंगलवार को सिडकुल पारले चौक के पास धरना प्रदर्शन करने वाले आठ आयोजकों सहित 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 और 341 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि एसडीएम रुद्रपुर ने महापंचायत के आयोजन के लिए गांधी पार्क में अनुमति दी थी।
विज्ञापन

पंतनगर एसओ राजेंद्र सिंह डांगी के अनुसार, मंगलवार को वह सिडकुल चौक के पास चल रहे धरना प्रदर्शन में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे तो इन्टार्क कंपनी के कुछ लोग उत्तेजित होकर नारेबाजी करने लगे। जब उन लोगों से उस स्थान पर धरना प्रदर्शन की अनुमति संबंधी कागजात मांगे गए तो वे नहीं दिखा सके, जबकि पूर्व में एसडीएम रुद्रपुर ने धरना प्रदर्शन का स्थान गांधी पार्क रुद्रपुर निधारित किया था, लेकिन कुछ कर्मचारियो ने बाहर से लोगों को बुलाकर पारले चौक के पास भीड़ इकट्ठी कर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वे नहीं माने और उत्तेजित होकर नारेबाजी करते हुए सिडकुल लिंक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जिससे सिडकुल कंपनियों को आने-जाने वाले लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा। इसमें इंकलाबी मजदूर केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट केंद्रीय, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, नगर सचिव दिनेश चंद्र, इंटार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, सौरभ कुमार महामंत्री, पान मोहम्मद महामंत्री व लक्ष्मण सिंह सहित 400 अन्य अज्ञात लोगो ने इस कार्यक्रम को बिना अनुमति के आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed