{"_id":"5967b0774f1c1b50668b45f2","slug":"find-biometric-machines-in-all-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभागों में लगाएं बायोमेट्रिक मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभागों में लगाएं बायोमेट्रिक मशीन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी लेते सीएम त्रिवेंद सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिले का हाल जाना। उन्होंने आपदा प्रबंधक की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही डीएम को निर्देश दिए कि सभी सरकारी विभागों में उपस्थिति के लिए एक सप्ताह में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि दी जाए। बाढ़ चौकियों में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही आवश्यक उपकरण भी बाढ़ मुहैया कराएं। आपदा संभावित क्षेत्रों की सड़कों पर साइनेज बोर्ड लगाएं और नदियों मे पानी बढ़ने पर चेतावनी जारी करें, ताकि नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रबंध हो सके। जिन नदियों मे सिल्ट की वजह से पानी सुचारू रूप से नहीं बह रहा है, वहां सिंचाई विभाग और वन विभाग उसे चैनलाइज करे।
विज्ञापन
हरेला पर्व पर पूरे महीने पौधारोपण अभियान चलाया जाना है। सीएम ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से कहा स्वच्छता की अखिल भारतीय रैंकिग मे उत्तराखंड की रैंकिग एक वर्ष में शीर्ष 150 की रैंकिग में लाना है। डीएम को शहरी स्वच्छता का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नगर निगम दिसंबर तक डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें। वीडियो कांफ्रेसिंग में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, सीडीओ आलोक कुमार पांडे, एडीएम प्रताप सिंह शाह, प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, अधिशासी अभियंता सिंचाई संजय राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन