फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fights between two parties during campaign in bajpur

छात्रसंघ चुनाव: प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्कामुक्की, आरोपियों ने मारपीट कर दी धमकी

Mon, 06 Nov 2023 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Nov 2023 12:30 PM IST
सार

रविवार देर शाम पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रशांत भट्ट अपने समर्थकों के साथ नगर मुंडिया पिस्तौर क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। अचानक कुछ युवकों से आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। 

विज्ञापन
fights between two parties during campaign in bajpur
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव के प्रचार-प्रसार को लेकर एक प्रत्याशी और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज, धक्कामुक्की के बाद टकराव की नौबत आ गई। रविवार देर शाम पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रशांत भट्ट अपने समर्थकों के साथ नगर मुंडिया पिस्तौर क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। अचानक कुछ युवकों से आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रशांत भट्ट को प्रचार करने से रोका। 

विज्ञापन


आरोपियों ने मारपीट कर धमकी दी। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। प्रत्याशी प्रशांत भट्ट ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मुलाकात की। भट्ट ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। तहरीर में छह-सात युवकों पर गालीगलौज मारपीट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इधर, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि प्रशांत भट्ट की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी। वहां पर डीके जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी, अमर रंधावा, रंजीत शेरगिल, नवदीप, आशु मेहरा आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बात मानी होती तो खड़ा होता एनएसयूआई प्रत्याशी: बेहड़
छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारने में फेल रही एनएसयूआई और एबीवीपी में अंदरूनी मनमुटाव उजागर हो गए हैं। विवि प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी दो गुटों में बंट गई है। वहीं एनएसयूआई की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारने पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने जिला संगठन पर निशाना साधा है। इसके लिए तिलकराज बेहड़ ने जिला संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि वे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनको दूर कर दिया गया था। 

आज खटीमा, काशीपुर सहित अन्य कालेजों में एनएसयूआई है, लेकिन रुद्रपुर में नहीं है। अब तक छात्र राजनीति में दखल देने वाले और जिला संगठन में पद लेने वालों ने क्यों नहीं प्रत्याशी खड़ा किया। जिला पंचायत सदस्य तक रहकर छात्र संघ की राजनीति करने वाले कहां गए। अगर उनकी सुनी गई होती तो चुनाव में एनएसयूआई खड़ी होती। अब ये नेता किस मुंह से जवाब देंगे। जिले के कुछ नेताओं का यही काम है कि बेहड़ जिस कार्यकर्ता के लिए पद चाह रहे हैं, उसको किसी कीमत पर पद न मिल जाए। 


छात्रसंघ चुनाव में दखल दे रहे खटीमा विधायक : जोशी
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी पर छात्रसंघ चुनाव में दखल देकर छात्र नेताओं को भड़काने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक कापड़ी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हर मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। विधायक को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। खटीमा में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में विधायक लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का हस्तक्षेप उचित नहीं है। उन्होंने अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed