फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fifth grade student injured after falling from a swing in gadarpur

Uttarakhand: झूले से गिरकर पांचवीं की छात्रा घायल, उपचार के लिए STH हल्द्वानी में कराया भर्ती; होगा ऑपरेशन

Tue, 16 Dec 2025 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Dec 2025 12:31 PM IST
सार

झूला झूलते समय लोहे की चेन निकल जाने से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
Fifth grade student injured after falling from a swing in gadarpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

झूला झूलते समय लोहे की चेन निकलने से कक्षा पांच की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किच्छा की टीचर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय हेमा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गदरपुर द्वितीय में कक्षा पांच की छात्रा है। हेमा के माता-पिता नहीं हैं। वह विद्यालय के पास बनाए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय छात्रावास में ही रहती है।

 

 

रविवार सुबह दस बजे वह छात्रावास परिसर में लगे झूले पर झूला झूल रही थी। अचानक झूले की चेन खुलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रावास के कर्मियों ने इसकी सूचना वार्डन रेनू को दी। रविवार अवकाश होने की वजह से रेनू अपने वाहन से हेमा को एक निजी अस्पताल ले गईं। प्राथमिक उपचार कराया। वार्डन रेनू की सूचना पर किच्छा से हेमा की चचेरी बहन भावना और भाई स्वतंत्र कुमार छात्रावास पहुंचे।

विज्ञापन

सोमवार को हेमा को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हेमा का ऑपरेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed