फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female students at Pantnagar University hostels outraged over discrimination.

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के छात्रावासों में भेदभाव से छात्राएं आक्रोशित

Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Female students at Pantnagar University hostels outraged over discrimination.
पंतनगर। देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में छात्र-छात्राओं के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। इससे छात्राओं में आक्रोश हैं। छात्राओं ने मामले को राज्यपाल और महिला आयोग तक ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन

1960 में स्थापित पंतनगर कृषि विवि में पूर्व में छात्रों की संख्या अधिक रहती थी लेकिन धीरे-धीरे जागरूकता के चलते छात्राओं की संख्या बढ़ती गई। मौजूद समय में विवि में 62 प्रतिशत छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन विवि के नियमों के मुताबिक छात्रावास में रहने वाले छात्रों और छात्राओं के प्रवेश का समय अलग-अलग हैं। एक अक्तूबर से छात्राओं के प्रवेश का समय शाम छह बजे निर्धारित करने का आदेश जारी किया है जबकि छात्रों के प्रवेश का समय रात 10 बजे तक है। इससे छात्राओं में नाराजगी है। वह इसे लिंगीय भेदभाव बता रही हैं। यही स्थिति ग्रीष्मकालीन अवधि में भी रहती है। छात्राओं के लिए शाम सात बजे जबकि छात्रों के लिए छात्रावास में लौटने का समय रात 10 बजे तक है।
विज्ञापन

-वर्जन
पंतनगर विवि के छात्रावासों में छात्रों और छात्राओं के प्रवेश का निर्धारित समय का नियम विवि की स्थापना के समय से ही लागू है। इसमें कोई संशोधन नहीं हुआ है। उसी नियम के संदर्भ में नया आदेश जारी किया गया है। -डाॅ. विपिन चंद्र ध्यानी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पंतनगर विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed