Uttarakhand news: दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज करने में देरी, महिला एसआई निलंबित
रुद्रपुर में महिलाओं और बच्चियों से होने वाले अपराध को लेकर पुलिस सख्त है और इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। बाजपुर में तैनात एक महिला एसआई ने पॉस्को एक्ट जैसे गंभीर मामले मामले की विवेचना में लापरवाही बरती।
विस्तार
रुद्रपुर में महिलाओं और बच्चियों से होने वाले अपराध को लेकर पुलिस सख्त है और इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। बाजपुर में तैनात एक महिला एसआई ने पॉस्को एक्ट जैसे गंभीर मामले मामले की विवेचना में लापरवाही बरती। प्राथमिकी होने के कई दिनों बाद तक पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए। इस पर एसएसपी ने एसआई प्रियंका टम्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ समय पहले बाजपुर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर सौंपी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि कुछ समय पहले एक युवक ने बेटी से साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की विवेचना एसआई प्रियंका टम्टा को सौंपी। महिला एसआई ने लंबे समय तक बिना किसी वजह के मामले को लटकाया। पीड़िता के बयान दर्ज करने में लापरवाही की।
बृहस्पतिवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव में महिला एसआई को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विवेचना दूसरी महिला एसआई को देने की तैयारी है।