फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female doctors will sit in Dineshpur for two days, CMO made arrangements

Udham Singh Nagar News: दो दिन महिला डॉक्टर बैठेंगी दिनेशपुर में, सीएमओ ने की व्यवस्था

Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Female doctors will sit in Dineshpur for two days, CMO made arrangements
दिनेशपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने एसीएमओ एसपी सिंह के साथ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ समस्याओं की जानकारी लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की मांग पर सप्ताह में दो दिन अस्पताल में महिला चिकित्सक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सीएमओ डॉ. अग्रवाल अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की लैब, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडार, लेबर रूम, एएनएम सेंटर, ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष के साथ आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडे से समस्याओं की जानकारी ली। सूचना पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर सभासदों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के जर्जर भवन, डॉक्टरों की कमी और उच्चीकरण का मामला उठाया। सीएमओ ने मानक के अनुसार अस्पताल के उच्चीकरण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा। वहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह, अनादि मंडल, भोला शर्मा, सभासद नारायण मंडल, राखाल मंडल, प्रीतम गाईन, विष्णु शील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed