{"_id":"6053aa9f8ebc3e593a1896ad","slug":"fee-increasement-sitarganj-news-hld418705942","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक शुल्क में न्यूनतम बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक शुल्क में न्यूनतम बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
सितारगंज में बैठक करते प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के लोग।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन भट्ट की अध्यक्षता में स्कूल के प्रबंधकों की बैठक हुई। बैठक में प्रबंधकों ने इस साल वार्षिक शुल्क में न्यूनतम बढ़ोतरी का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। विगत दो वर्षों से विद्यालयों ने अपनी फीस में कोई वृद्धि नहीं की है। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ ट्यूशन फीस लेकर ही बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में प्रबंधकों ने डीजल के दामों में वृद्धि होने से ट्रांसपोर्ट फीस में यथोचित वृद्धि का प्रस्ताव भी पारित किया। कहा कि कोई भी विद्यालय शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बिना टीसी के किसी भी बच्चे का प्रवेश नहीं लेंगे। इसका विभाग से भी आदेश हुआ है। ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।
एनसीईआरटी के अलावा अगर कोई सहायक पुस्तकें पढ़ाएंगे तो उनका मूल्य मानकों के अनुसार निम्न मूल्य होना चाहिए। विद्यालय अपने स्कूल की फीस एवं किताबों की सूची वेबसाइट पर डालकर सार्वजनिक करेंगे ताकि अभिभावकों को विद्यालय के परिवर्तनों की सूचना समय पर मिल सके। वहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, गोपाल सिंह बिष्ट, राजेश शैली, पुनीत गोयल, संतोष गुप्ता, सुरेश जोशी, अजय बाजपेयी, मनिंदर सिंह गुलाटी आदि थे। (संवाद)