{"_id":"6a51480bb3b5bd92ec06e39b","slug":"fear-of-ethanol-not-inflation-emphasis-on-filling-up-with-premium-petrol-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145721-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महंगाई से नहीं एथेनॉल से डर... प्रीमियम पेट्रोल भरवाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महंगाई से नहीं एथेनॉल से डर... प्रीमियम पेट्रोल भरवाने पर जोर
Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने से वाहन खराब होने की आशंका ने प्रीमियम पेट्रोल की मांग बढ़ा दी है। पुराने मॉडल की कार, हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स और लग्जरी गाड़ियों के मालिक सामान्य ईंधन से तौबा कर रहे हैं। गाड़ियों को सुरक्षित रखने के नाम पर 10 रुपये प्रति लीटर खर्च करने से भी लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं। काशीपुर में साधारण पेट्रोल 100.30 रुपये और प्रीमियम 109.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर में 20 से अधिक पेट्रोल पंप है। सभी पेट्रोल पंपों पर ई-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है। बीते दिनों एथेनॉल मिले हुए पेट्रोल से वाहनों के खराब होने के दावे करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसका असर अब ई-20 पेट्रोल की बिक्री पर दिख रहा है।इसकी बिक्री घट रही है और प्रीमियम पेट्रोल की तरफ वाहन स्वामियों का रुझान बढ़ा है। संवाद