फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father-son dispute relative to the dilemma

पिता पुत्र में विवाद से रिश्तेदार भी दुविधा में

Thu, 12 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Father-son dispute relative to the dilemma
आरपीएस रावत - फोटो : अमर उजाला
्। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच चल रहे घमासान से पार्टी के साथ ही करीबी रिश्तेदार भी दुविधा में है। उनका कहना है कि आपसी झगड़े से पार्टी कमजोर पड़ रही है।
विज्ञापन



कुंडेश्वरी में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश का ससुराल है। उनके ससुराल वाले मकान को नौकर के हवाले कर लखनऊ में शिफ्ट हो चुके हैं। कुंडेश्वरी में रहने वाले अखिलेश के ममिया ससुर रिटायर डीएसपी आरपीएस रावत भी सपा में सक्रिय रह चुके हैं। कुमाऊं मंडल प्रभारी रहकर वे सपा प्रत्याशियों को वर्ष 2007 के विधानसभा और 2009 के लोकसभा चुनाव लड़ाने के बाद राजनीति से किनारा कर चुके हैं। वह कहते हैं कि मुलायम और अखिलेश में सुलह की गुंजाइश बेहद कम है। उनका कहना है कि आपसी झगड़े से पार्टी कमजोर पड़ रही है।
विज्ञापन



पार्टी के साथ ही परिवार में भी उथल पुथल मची हुई है। परिवार के लोग और रिश्तेदार भी असमंजस में हैं। अगर विवाद खत्म नहीं हुआ तो पार्टी के साथ ही परिवार भी बिखर जाएगा। मुलायम का परिवार देश के बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक है। परिवारवालों और रिश्तेदारों ने भी विवाद को हल करने की कोशिश की है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यूपी में अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिनों मुलायम और अखिलेश में विवाद बढ़ने से स्थितियां खराब हो रही हैं। मुलायम और अखिलेश के अलग-अलग चुनाव लड़ने से विरोधी पार्टियों को फायदा पहुंचेगा। आपसी झगड़े से कार्यकर्ता के साथ ही सपा का वोटर भी दुविधा में है।  उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रुप से अगर वे अखिलेश की जगह होते तो पिता के खिलाफ जाकर जग हंसाई नहीं करवाते।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed