फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father role in 15 year old son Ankit murder is suspicious in Rudrapur Sidcul Uttarakhand Crime news in hindi

Rudrapur: अंकित हत्याकांड का खुलासा, पिता ही निकला कातिल, बेटे की चोरी की आदत और शैतानियों से था परेशान

Wed, 16 Apr 2025 02:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला था। मामले का खुलासा एसपी क्राइम ने किया। वारदात में पिता का ही हाथ था।

विज्ञापन
Father role in 15 year old son Ankit murder is suspicious in Rudrapur Sidcul Uttarakhand Crime news in hindi
एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने किया वारदात का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने खुलासा किया। पिता देवदत्त ने ही बेटे थी हत्या की थी। बेटे की चोरी की आदत से वह परेशान था। सोमवार को भी उसने 10 हजार रुपए चुराए थे। इससे वह खिन्न था।

विज्ञापन


हत्यारोपी योजना के अनुसार बेटे को साइकिल से स्कूल ले गया और वहां हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


15 साल के अंकित की हत्या में उसके पिता देवदत्त गंगवार की भूमिका पहले से संदिग्ध मानी जा रही थी। प्राथमिक जांच में देवदत्त स्कूल छोड़ने के बाद में उसके साथ दिखा था। बताया जा रहा है कि पिता मृतक की चोरी और शैतानियों से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला था शव
पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में 14 साल के किशोर का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार पुत्र देवदत्त गंगवार  के रूप में हुई थी। मामले में मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

ग्राम खखूमा थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की हाल निवासी आरती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उसके पति देवदत्त ने उसके पुत्र अंकित गंगवार को गुरुकुल स्कूल छोड़ा था।


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर

वह सिडकुल कंपनी में काम करती है, दिन में लगभग एक बजे उसका पड़ोसी जीतू उसे कंपनी से लेने आया और बताया कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके पुत्र की दोनों आंखें कुचली हुई थीं। खाल उधड़ी हुई और उसकी शर्ट से उसका गला बंधा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed