फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father cheated of Rs 13.44 lakh by promising him pan masala and son of bank job

Udham Singh Nagar News: पिता को पान मसाले और बेटे को बैंक में नौकरी का झांसा देकर ठगे 13.44 लाख

Sat, 04 May 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Father cheated of Rs 13.44 lakh by promising him pan masala and son of bank job
रुद्रपुर। काशीपुर की एक चर्चित महिला ने रंजनीगंधा कंपनी की एजेंसी दिलवाने और बेटे की बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े 13 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो साल पहले जसपुर के इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मुकरने पर महिला चर्चा में आई थी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 सुभाष कॉलोनी निवासी रामरतन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पारस राजपूत एमबीए करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात हिना रावत उर्फ निकिता सिंह निवासी ग्राम भीमनगर खरमासा कुंडेश्वरी से हुई थी। हिना ने बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद हिना रावत अपने साथी पारस चौहान, तनु चौहान और जानकी देवी निवासी भीमनगर खरमासा और गुरविन्दर सिंह उर्फ मीत निवासी शेखरपुरा खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ अगस्त और सितम्बर 2023 में उसके घर पर आई थी। हिना ने बेटे की नौकरी लगवाने के साथ ही उसे रजनीगंधा पान मसाला की एजेंसी दिलाने के नाम पर पांच लाख का खर्च होने की बात कही थी। बेटे की बैंक की नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 21 अक्तूबर 2023 को छह लाख रुपये आरोपी महिला को दिए थे। 17 अक्तूबर को आरोपी ने रुद्रपुर में एक ज्वैलर्स के खाते में उससे 20,001 रुपये ट्रांसफर कराए थे। छह दिसंबर को हिना ने छह लाख रुपये पान मसाले की एजेंसी दिलाने के नाम पर ले लिए। इस तरह आरोपी महिला ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न तारीखों में उससे 13,44,001 रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी हिना ने न बेटे की नौकरी लगवाई और न ही उसे एजेंसी दिलवाई। इसके बाद भी वह उससे पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने हिना, पारस चौहान, तनु चौहान, जानकी देवी, गुरविन्दर सिंह उर्फ मीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पट्टे की जमीन भूमिधरी कराने के नाम पर 13.70 लाख ठगे
चर्चित महिला और पति पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। काशीपुर की एक महिला ने जज के नजदीकी होने का झांसा देकर एक महिला से पट्टे की जमीन को भूमिधरी में बदलने के नाम पर 13 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला और पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदमा मेहरा निवासी लोहरिया साल तल्ला कटघरिया, हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते अक्तूबर में उसकी मुलाकात निकिता सिंह से अपने परिचित रामरतन सिंह के जरिए हुई थी। निकिता ने खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता बताया था। उसका कहना था कि उसकी जजाें से अच्छी पहचान है और वह उसकी बाजपुर के ग्राम टांडा में स्थित पट्टे की जमीन को भूमिधरी करवा देगी। निकिता ने उससे 20 हजार रुपये, आधार कार्ड, दो फोटो और कागजात दिए थे। 21 अक्तूबर 2023 को आरोपी महिला ने हाईकोर्ट के जज को रुपये देने की बात कहकर पांच लाख रुपये दे दिए। 11 नवंबर को फिर से रामरतन के घर पर निकिता और उसके पति गुरविन्दर सिंह को पांच लाख रुपये दिए थे। तीन दिन बाद फिर से उसने साढ़े तीन लाख रुपये निकिता और गुरविंदर को दिए थे। कुल 13,70,000 रुपये देने के बाद जब उसने काम के बारे में पूछा तो निकिता ने फिर से रुपये मांगे। उसने छानबीन की तो उसका असली नाम हिना रावत निवासी भीमनगर होने का पता चला। पुलिस ने हिना रावत उर्फ निकिता सिंह और उसके पति गुरविन्दर सिंह उर्फ मीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।



----
हिना पर दर्ज हैं कईं केस
रुद्रपुर। कोतवाली में दो केसों में नामजद हिना रावत के खिलाफ हल्द्वानी के मुखानी, मुरादाबाद, काशीपुर और ट्रांजिट कैंप में केस दर्ज हैं। हिना तब चर्चा में आई थी जब उसने जसपुर के तत्कालीन एसएचओ अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अशोक कुमार को निलंबन झेलना पड़ा था। लेकिन केस दर्ज होने के कुछ समय बाद ही हिना आरोपों से पलट गई थी। संवाद

कोट:
कोतवाली में दर्ज दो केसों में नामजद हिना रावत पर पूर्व में कईं केस दर्ज हैं। जिनमें धोखाधड़ी, रंगदारी सहित अन्य आरोप शामिल हैं। मामले में विवेचना के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed