फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will take out tractor march on 21st February

Udham Singh Nagar News: किसान 21 फरवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor march on 21st February
बाजपुर। भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर आयोजित किसानों की बैठक में 20 फरवरी को प्रस्तावित महिला मार्च स्थगित करने का निर्णय लिया गया। कहा कि भाकियू के आह्वान पर 21 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। सोमवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में ट्रैक्टर मार्च की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को अनशन स्थल पर बैठक में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 20 फरवरी को प्रस्तावित महिला मार्च को स्थगित कर दिया गया है। अब महिला मार्च पहली मार्च को निकलेगा। बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय से 21 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर मार्च करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते महिला मार्च को आगामी तिथि तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

आंदोलन के आयोजक रजनीत सिंह सोनू ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रस्तावित 21 फरवरी के ट्रैक्टर मार्च को लेकर 19 फरवरी को बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, हरमंदर सिंह बरार, दर्शन गोयल, निरंजन दास गोयल, करमजीत शाकर, दलजीत सिंह रंधावा, शेर सिंह, गुरमीत सिंह, अमरनाथ शर्मा, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि बचाओ आंदोलन 202 वें दिन जारी
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ आंदोलन रविवार को 202वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर रणजीत सिंह सौकर, हरदीप सिंह, सिकंदर सिंह, जसवीर सिंह, सुबेग सिंह बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed