फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will soon get outstanding payment of paddy

Udham Singh Nagar News: किसानों को जल्द मिलेगा धान का बकाया भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will soon get outstanding payment of paddy
रुद्रपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने किसानों के धान का बकाया भुगतान के लिए सहकारिता विभाग को 90 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। इससे जिले के करीब पांच हजार किसानों के बकाया 74.18 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द ही उनके खातों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के मुताबिक जिले में धान खरीद का 10 लाख 28 हजार 128 क्विंटल का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 19 दिसंबर तक करीब 13747 किसानों से 10 लाख 28 हजार 145 क्विंटल 50 किलो धान की खरीद की गई। विभाग की ओर से 224 करोड़ 46 लाख 58 हजार 979 रुपये का भुगतान किया जाना था जिसमें से 150 करोड़ 28 लाख 55 हजार 224 रुपये का भुगतान कर दिया गया था। किसानों का 74 करोड़ 18 लाख तीन हजार 755 रुपये बकाया है। विभाग ने बकाया भुगतान के लिए शासन को डिमांड भेजी थी। शासन से बकाया भुगतान के लिए बजट जारी हो गया है। सहकारिता विभाग के खाते में बजट आते ही किसानों का बकाया भुगतान भी ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


कोट
लगभग पांच हजार किसानों से खरीदे धान का 74.18 करोड़ रुपये बकाया था। इसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। किसानों के खातों में बकाया भुगतान की राशि जल्द जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीएस मनराल, जिला सहायक निबंधक ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed