फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will departure to the Gazipur Border

आज बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers will departure to the Gazipur Border
दिल्ली में तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में सहभागिता के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को किसानों की बैठक हुई। तय हुआ कि 14 जुलाई को बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुद्वारा सभागार में गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद सर नवाबगंज के जत्थेदार बाबा अनूप सिंह की सरपरस्ती में हुई बैठक में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को लागू कर किसानों को भुखमरी एवं गुलामी की कगार पर लाने का षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। तराई किसान संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि हर माह की 14 तारीख को गदरपुर एवं दिनेशपुर क्षेत्र के किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर पर जाकर किसानों के आंदोलन के समर्थन में सहभागिता कर रहा है। वहां सलविंदर सिंह कलसी, बाबा अनूप सिंह, ज्ञानी राजेंद्र सिंह, करनैल सिंह, सतनाम सिंह सैनी, अजायब सिंह धालीवाल, दीदार सिंह, सुदेश डंग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed