फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will continue to fight for their rights: Virk

हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे किसान : विर्क

Mon, 29 Jul 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will continue to fight for their rights: Virk
रुद्रपुर नई गल्ला मंडी में बैठक करते किसान। संवादरुद्रपुर नई गल्ला मंडी में बैठक करते किसान। सं - फोटो : रुद्रपुर नई गल्ला मंडी में बैठक करते किसान। संवाद
रुद्रपुर। संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य स्तरीय ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क में कहा कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में 10 साल से सत्ता में बैठी सरकार को आईना दिखाने का काम किया। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान मोर्चा को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को गल्ला मंडी बिगवाड़ा में बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, जगीर सिंह व जगतार सिंह बाजवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ऑर्डिनेशन कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विर्क ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीलिंग की भूमि को कानून में संशोधन कर रातों-रात अपने चहेतों को कौड़ियों के भाव बांट दिया। ये भूमिहीनों के साथ धोखा है। बताया कि आगामी नौ अगस्त को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कॉरपोरेट भगाओ-खेती बचाओ कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अखिल किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने किसानों के नलकूप और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और घरेलू मीटरों पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की। साथ ही मनरेगा मजदूरों को 500 रुपया प्रतिदिन दिहाड़ी मिले। बाजवा ने कहा कि बाजपुर की भूमिका को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। एक वर्ष से वहां के लोग आंदोलनरत हैं। बल्ली सिंह चीमा ने जिले में बाढ़ व नदी कटान से किसानों काे भारी क्षति उचित मुआवजा देने की मांग की। बैठक में काबल सिंह, सद्दाम पाशा, रणजीत सिंह राणा, गुरनाम सिंह धारीवाल, जसवीर सिंह उप्पल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed