फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers provide us grain and other things.

अन्नदाता, जवानदाता हैं किसान : टिकैत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers provide us grain and other things.
सितारगंज केटलालपुर गांव में स्वगऱीय सुखचैन सिंह के नाम पर बनाए गए शहीद द्वार का उदघाटन करते संय? - फोटो : SITARGANJ
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस देश का किसान अन्नदाता और जवानदाता है। सरहद पर जवान टैंक चलाता है और घर आकर ट्रैक्टर चलाता है। सरकार के जुल्मों से देश में वैचारिक क्रांति आई और इस क्रांति से परिवर्तन हुआ है। इसमें सिख समाज और गुरुद्वारा साहिबों का योगदान रहा है। ये न होते तो शायद आंदोलन न चल पाता।
विज्ञापन

टिकैत बृहस्पतिवार को गुरुनानक फार्म गांव में आयोजित शहीद स्मारक और शहीद मार्ग उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। गुरुनानक फार्म गांव में 716 शहीद किसानों के नाम पर बने शहीद स्मारक व शहीद मार्ग का राकेश टिकैत, यूपी और उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, कांग्रेसी नेता सुरेश गंगवार, बाबा मोहन सिंह व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने नारियल फोड़कर योजना का उद्घाटन किया। यहां किसानों का हल भी स्थापित किया गया। इसके बाद लालपुर गांव में शहीद किसान स्वर्गीय सुखचैन सिंह के नाम पर बने शहीद द्वार और सड़क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि किसानों ने हल ईमानदारी से चलाया, लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार की कलम जब चली तो भाव देने में बेईमानी कर दी। देश का युवा बेरोजगार है। बैंक निजी हाथों में जा रहे हैं। देश को बेरोजगार और कमजोर किया जा रहा है। बच्चों को अनपढ़ बनाया जा रहा है। सरकार की जमीनों पर नजर है। जमीनें बचा लो। भूमि अधिग्रहण पर अब 25 फीसदी ही मुआवजा मिलेगा और 75 फीसदी एफडी के रूप में बैंकों में जमा होगा। सरकार की योजनाएं देश को खोखला बना रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार की ओर से बनाए गए शहीद किसान पथ व स्मारक की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
संयुक्त किसान मोर्चा के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे जिला पंचायत से प्रेरणा लेकर शहीदों की याद में जगह-जगह स्मारक बनवाएं ताकि किसान आंदोलन और आंदोलनों के दौरान शहीद किसानों को याद किया जा सके और उनके शहीदी मेले आयोजित किए जा सकें।
सुरेश गंगवार ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान युवा आंदोलनकारी सुखचैन सिंह का निधन होने पर जिला पंचायत की ओर से शहीद सुखचैन सिंह खालसा के नाम से भव्य द्वार व सड़क का निर्माण कराया और जब किला फतह कर किसान लौटे तो 716 शहीद किसानों के नाम से स्मारक और एक किमी तक शहीद किसान मार्ग गुरुनानक फार्म में बनाने की घोषणा की थी। वहां भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जगतार सिंह बाजवा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, गुरमुख सिंह बाजवा, गुरप्रीत सिंह औजला के अलावा पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, गुरसाहब सिंह गिल, जसवंत सिंह जस्सा, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
मुक्ति अभियान चल रहा : टिकैत
सितारगंज। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मुक्ति अभियान चल रहा है। जो लोग भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं तो भाजपा छोड़कर जा रहे हैं। सुरेश गंगवार ने भी किसानों के हित में भाजपा से मुक्ति चाही और आज पार्टी छोड़कर गांवों की सेवा में लग गए। संवाद

बसें लेने के लिए कर दिए स्कूल बंद
सितारगंज। हल्द्वानी में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर भी राकेश टिकैत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हल्द्वानी आने पर सरकार ने स्कूल बंद कर दिए ताकि रैली में जाने के लिए स्कूल की बसें मिल जाएं। यह सरकार शिक्षा देने के बजाय बच्चों को अनपढ़ बना रही है। संवाद

सितारगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक व शहीद पथ के उद्घाटन समारोह में राकेश टिकैत को तलव?

सितारगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक व शहीद पथ के उद्घाटन समारोह में राकेश टिकैत को तलव?- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक व शहीद पथ के उदघाटन समारोह में मौजूद लोग।

सितारगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक व शहीद पथ के उदघाटन समारोह में मौजूद लोग।- फोटो : SITARGANJ

तिरगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक के उदघाटन पर बोलते संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्री

तिरगंज के बरी गुरुनानकफार्म में शहीद स्मारक के उदघाटन पर बोलते संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्री- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed