फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest over Hariyana Issue

किसानों ने हरियाणा भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest over Hariyana Issue
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा सरकार का पुतला करते किसान - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/गदरपुर। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित युवा किसानों ने प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को गाजीपुर बार्डर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में युवा किसान शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां किसानों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को खूब कोसा। उसके बाद हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भाजपा को इसका सबक सिखाया जाएगा। मौके पर विक्की रंधावा, मंदीप नरवाल, सन्नी निज्जर, गगनदीप सिंह गौराया, प्रताप सिंह संधू, अमरजीत सिंह, रवि बरूआ, पूरन सिंह, राजकिशोर, प्रवीण कांबोज आदि थे।
विज्ञापन

गदरपुर में लाठीचार्ज के विरोध में तराई किसान संगठन से जुड़े किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से मुख्य बाजार होते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के पुतले की शव यात्रा निकाली और थाना गेट के सामने पुतला फूूंका। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के लिए किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। इसी बीच किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया जिसमें कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाएगी। वहां प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया, विक्रमजीत सिंह, विशु पाशा, बलविंदर सिंह, साधू सिंह, रूपचंद कंबोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed