{"_id":"6105aa7a8ebc3e09445bf202","slug":"farmers-protest-kashipur-news-hld433048487","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिलों पर किसानों को गुमराह कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिलों पर किसानों को गुमराह कर रही केंद्र सरकार
काशीपुर के ग्राम बांसखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करते भाकयू नेता जोगेंद्र सिंह उगराहा।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। भाकियू (उगराहां) के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उगराहां ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट भी लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उगराहां शनिवार को बांसखेड़ा में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए उनका संगठन दिल्ली के टिकरी सीमा पर आठ माह से आंदोलनरत हैं और कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उगराहां ने कहा कि किसानों की मांगों का समर्थन करने वालों को राजनीतिक दलों से दूरी बनानी होगी। किसानों के मंच का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं होना चाहिए। बाद में कृषि उत्पादन मंडी समिति के विश्रामगृह में भाकियू नेता उगराहां ने पत्रकारों को बताया कि संयुक्त मोर्चे में छोटे-बड़े 40-50 किसान संगठन शामिल हैं, जो आपसी सहमति से किसान कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलनरत हैं। किसान आंदोलन के संकल्प को पूरा करने के लिए मोर्चे का गठन किया गया है। मोर्चे में शामिल संगठन इस बात पर एकमत है कि आंदोलन के चलते किसी भी राजनीतिक दल विशेष का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया। कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर झंडा फहराने में किसी किसान संगठन का हाथ नहीं था। कहा कि किसान संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा अधिकतम किसानों को आंदोलन से जोड़ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।