{"_id":"61268b9f8ebc3ec62c74d6f0","slug":"farmers-protest-bazpur-news-hld435717997","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सूत्री मांगों के लिए किसानों का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सूत्री मांगों के लिए किसानों का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
बाजपुर एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : BAZPUR
Link Copied
बाजपुर। विभिन्न वर्गों की भूमि का वर्तमान फसली तक विनियमितीकरण करने सहित तीन मांगों के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम दफ्तर में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बुधवार को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एसडीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने विभिन्न वर्गों की भूमि के विनियमितीकरण करने, अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को जमीन बेचने का भूमिधरी अधिकार, गन्ना मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष पड्डा ने कहा कि किसानों की विभिन्न वर्गों की भूमि का विनियमितीकरण वर्तमान फसली तक होना चाहिऐ जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। साथ ही अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों पर जमीन बेचने का अधिकार नहीं है जिसको लेकर समाज के लोग परेशान हैं। महंगाई के दौरान में गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी करना किसानों के हित में होगा। मौके पर दलजीत सिंह रंधावा, बल्देव सिंह, प्रताप सिंह संधू, गुरुमुख सिंह, धर्मेंद्र सिंह, निरबेल सिंह, हरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, दलविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।