फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Market raging on openly loot

मंडी में खुलेआम लूट पर भड़के किसान

Fri, 25 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Fri, 25 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राज्य सरकार की तरफ से घोषित धान का समर्थन मूल्य नहीं मिलने पर किसान भड़क उठे। उन्होंने मंडी समिति पर खुलेआम लूट करने का आरोप लगाया। अल्टीमेटम दिया कि अगर किसानों को घोषित मूल्य का लाभ नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


बृहस्पतिवार को तमाम किसान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। वहां पर किसानों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि किसानों की फसल धान का राज्य सरकार ने 1410-1450 रुपये समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है। मगर मंडी समिति के आढ़ती, व्यापारियों के साथ मिलकर लूट का खुला खेल, खेल रहे हैं। नमी के नाम पर किसानों से धान 800 से 1100 रुपये में खरीदा जा रहा है। यही नहीं, किसानों को 6-आर भी नहीं दिया जा रहा है। जबकि उत्तराखंड हरियाणा-पंजाब पैटर्न लागू होने पर किसानों के साथ मंडी समिति में खुलेआम लूट हो रही है। किसानों ने कहा कि अगर लूट, खसोट और उनका शोषण बंद नहीं हुुआ तो आगामी 30 सितंबर को किसान मंडी समिति का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रेम सिंह सहोता, बलजिन्दर सिंह संधु, दर्शन सिंह दियोल, शीतल सिंह बड़वाल, टीका सिंह सैनी, धर्म सिंह, बलकार सिंह फौजी, जीत सिंह चीमा, कल्याण सिंह, जगीर सिंह, सोनू नामधारी, निशान सिंह, सुभाष चौधरी, भूपेंदर सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed