फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Leader Died

किसान नेता सुखचैन का आकस्मिक निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers Leader Died
सितारगंज। क्षेत्र के युवा किसान नेता सुखचैन सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे क्षेत्र किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। सिंह पांच जून को ही गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने गए थे और दो दिन तक आंदोलन में शिरकत करने के बाद खेती करने के लिए घर लौटे थे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर से सटे लालपुर गांव निवासी गुरसेवक सिंह महार ने बताया कि उनके भाई संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता सुखचैन सिंह (38) अपने खेत पर गए थे। अचानक मोटर से करंट फैल गया। परिजनों को उनके करंट लगने का आभास होने पर तत्काल तार खींच दी। सुखचैन खुद को स्वस्थ महसूस करते हुए पाठ करने लगे। करीब दस मिनट बाद उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।
विज्ञापन

सुखचैन सिंह सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी करते थे। धान क्रय की मांग पर सितारगंज मंडी में चले अनशन में भी उन्होंने शिरकत की थी। तीन माह तक गॉजीपुर बार्डर में किसानों के साथ आंदोलन किया। उनकी अंतिम यात्रा में विधायक सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पलविंदर सिंह औलख, सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, पूर्व राज्यमंत्री कमल जिंदल, साहब सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह भुल्लर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed