फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer's head broken for protesting against illegal mining

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन का विरोध करने पर किसान का सिर फोड़ा

Wed, 08 May 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer's head broken for protesting against illegal mining

विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर में बौर नदी किनारे अवैध खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने किसान के साथ मारपीट कर दी। इससे किसान का सिर फट गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल किसान के चचेरे भाई ने प्रशासन पर मिलीभगत कर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया।


मंगलवार को कुईंखेड़ी सकैनिया गदरपुर निवासी जरनैल सिंह (38) पुत्र केहर सिंह गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जरनैल के चचेरे भाई रमेश सिंह ने बताया कि गांव में बौर नदी किनारे अवैध खनन हो रहा है। करीब आधा दर्जन लोग मिट्टी का खोदान करा रहे हैं। नदी से खेत सटे होने की वजह से ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया। बताया कि उन्होंने अवैध खनन की शिकायत एसडीएम व तहसीलदार से की थी। तहसीलदार ने पटवारी को जांच के लिए कहा। मंगलवार को पटवारी जांच करने पहुंचा तो उन्हें भी बुलाया गया। जैसे ही वह और जरनैल मौके पर पहुंचे तो लाठी डंडों से लैस माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। इससे जरनैल का सिर फट गया और उसे को गुम चोट लगी। गदरपुर सीएचसी से जरनैल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कहा कि प्रशासन की सह की वजह से माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। रमेश ने प्रशासन से अवैध खनन रोकने की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed