फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers do not let the boundary NH poles strike

किसानों ने एनएच पर सीमा पोल नहीं गाढ़ने दिए

Wed, 24 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Wed, 24 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers do not let the boundary NH poles strike
किसानों ने एनएच पर सीमा पोल नहीं गाढ़ने दिए - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। किसानों ने भूमि का मुआवजा देने पर ही सड़क के लिए अधिग्रहीत भूमि पर खंबे नहीं गाड़ने दिए। खंबे गाढ़ने आए मजदूरों को किसानों ने खदेड़ दिया। मंगलवार को एनएच के मजदूरों की टीम कुंडा-जसपुर मार्ग पर ग्राम लालपुर के पास एनएच के चौड़ीकरण के लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 55 फीट पर खंबे गाढ़ने लगे। मजदूरों ने गड्ढे खोद दिए थे। सूचना मिलते ही किसान पहुंच गए।

विज्ञापन


किसानों ने मजदूरों को खदेड़ दिया। किसानों ने कहा कि एनएच ने वर्ष 2013 में उनकी भूमि अधिग्रहीत की थी, लेकिन मुआवजा नहीं दिया है। वह ऑफिस के चक्कर लगाते परेशान हो गए। अब एनएच बिना मुआवजा दिए सीमांकन कर रहा है। लालपुर के किसानों की 52 एकड़ भूमि अधिग्रहीत हुई है। किसानों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वह एक इंच भूमि नहीं देंगे। विरोध करने वालों में रक्षपाल सिंह, सलविंदर सिंह, शेर सिंह, तारा सिंह, कर्मवीर सिंह, मेहर सिंह, गुलाब सिंह, जसविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed