काशीपुर। क्रय विक्रय सहकारी समितियों के केंद्रों पर खरीदे गए धान के मूल्य का भुगतान न होने से भड़के किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि काशीपुर की चार सहकारी समितियों के कांटों पर किसानों का धान तौला गया था। साढ़े तीन माह बाद भी किसानों का धान खाद्य विभाग के खरीद पोर्टल पर नही चढ़ाया गया है। अभी भी करीब 50 हजार क्विंटल धान की 6-आर किसानों को नही मिल सकी है। ढींगरा का आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर भाजपा विधायक की भी नहीं सुन रही है। वहां पर सुखवंत सिंह, सुरेंद्र रावत, अशोक शर्मा, हरीश कुमार, नंदलाल, ओम प्रकाश, धर्मचंद्र, धर्मपाल आदि थे।