फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers asked for justification.

लखीमपुर कांड में समझौते पर उठे सवाल, महापंचायत में सफाई देते रहे किसान नेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked for justification.
भाकियू के सदस्यों ने संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन हवन कर मनाया। - फोटो : KASHIPUR
लखीमपुर खीरी बवाल को लेकर किए गए समझौते पर सवाल उठने से भाकियू नेताओं की पेशानी पर बल पड़ गए। जसपुर में किसान महापंचायत का एजेंडा यकायक बदल गया। बात किसानों के मसीहा बाबा टिकैत के बारे में होनी थी, लेकिन राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष तक समझौते की रणनीति पर सफाई देते रहे। कहा कि आंदोलन को बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है। शहीदों के हत्यारों को जेल पहुंचाकर ही यूनियन दम लेगी।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई है। किसान नेता राकेश टिकैत और अनूप सिंह की पहल पर यूपी के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार के बीच हुई वार्ता के बाद कई मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

कहा गया कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में योगी सरकार ने रणनीतिक तरीके से किसी घटना को हैंडल किया है। वहीं समझौते के बाद सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सवाल उठा कि विपक्ष के नेताओं को जब घटनास्थल तक नहीं जाने दिया गया तो राकेेश टिकैत इतनी आसानी से वहां कैसे पहुंच गए। सोशल मीडिया पर समझौते में अन्य किसान संगठनों को अंधेरे में रखने के आरोप भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम तरह के सवालों ने भाकियू नेतृत्व को विचलित कर दिया है। जसपुर में हुई महापंचायत में शीर्ष नेताओं को इन आरोपों पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत और बाबा अनूप सिंह लगातार पीड़ितों के परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के संपर्क में रहे। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर ने साफ कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। सिंधू बार्डर पर ही किसानों का मंच है और वहीं पंच भी हैं।
शहीद गुरविंदर सिंह को गोली लगने की पुष्टि के लिए दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। यह पहली बार ही संभव हुआ है कि किसान का पोस्टमार्टम प्राइवेट डाक्टरों की मौजूदगी में हुआ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि लखीमपुर के शहीदों का नाम भी शहीद किसानों की लिस्ट में जोड़ दिया गया है। भोग कार्यक्रम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
जिपं सदस्य हरदेव भाजपा छोड़कर आए किसानों के साथ
काशीपुर। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए पूर्व छात्र नेता हरदेव सिंह हैरी ने महापंचायत में भाजपा छोड़कर किसानों की लड़ाई लड़ने की घोषणा की। कहा कि लखीमपुर की घटना से वह व्यथित हैं और भाजपा से अपना संबंध खत्म कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की। (संवाद)
शहीद नवरीत के पिता और सतपाल ठुकराल का हुआ अभिनंदन
काशीपुर। किसान महापंचायत में नवरीत के पिता साहब सिंह और कृषि कानूनों के विरोध में नंगे पैर पैदल यात्रा करने वाले सतपाल ठुकराल का किसान नेताओं ने अभिनंदन किया। महापंचायत में किसानों की हमदर्दी पाने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा के नेता भी सक्रिय रहे। उनकी ओर से लंगर आदि की भी व्यवस्था की गई। कांग्रेस नेता डा. एमपी सिंह ने निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया। वहां जसपुर विधायक आदेश चौहान, संदीप सहगल, आशीष अरोरा, आप नेता यूनुस चौधरी, सूबा सिंह व अजय अग्रवाल आदि थे। लकड़ी मंडी एसोसिएशन ने चौधरी चरण सिंह को शॉल और प्रतीक चिंह भेंट किया। (संवाद)

फोटो 06 केएसपी 17 पी- महापंचायत में चौधरी चरण सिंह को स्मृति चिंह देते लकड़ी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी।
हवन कर मनाया महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने किसान महापंचायत से पहले यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन हवन पूजन कर मनाया।

महापंचायत में चौधरी चरण सिंह को स्मृति चिंह देते लकड़ी मंडी एसिसोसिएशन के पदाधिकारी।

महापंचायत में चौधरी चरण सिंह को स्मृति चिंह देते लकड़ी मंडी एसिसोसिएशन के पदाधिकारी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed