Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers angry over non-purchase of paddy, lock the market gate

Udham Singh Nagar News: धान खरीद नहीं होने से भड़के किसान, मंडी गेट पर जड़ा ताला

Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-purchase of paddy, lock the market gate
काशीपुर। मंडी के क्रय केंद्र और मिलों में धान क्रय नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी गेट तालाबंदी कर दी। मंडी के अधिकारियों और मिल एसोसिएशन से वार्ता के बाद किसानों ने गेट खोल दिया लेकिन बाद में फिर बिफर गए। देर शाम शुक्रवार को धान तौलने के आश्वासन पर किसान मान गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर मंडी के क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र का पोर्टल शुरू नहीं पर धान खरीद नहीं हुई थी। इस पर किसान नाराज हो गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अवतार सिंह के नेतृत्व में किसान मंडी गेट पर पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी की और मंडी गेट पर तालाबंदी कर दी। मंडी सचिव योगेश तिवारी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी अतुल चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। इसके बाद किसानों ने मंडी गेट खोल दिया।
विज्ञापन

सभी किसान मंडी समिति के सचिव के कार्यालय में पहुंचे। सचिव कार्यालय में मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा के साथ किसानों की वार्ता हुई। इसमें किसानों से धान क्रय करने में सहमति बन गई और सभी धान तुलवाने को तैयार हो गए थे। लेकिन दोपहर तक जब धान तुलना शुरू नहीं हुआ तो फिर से किसानों ने गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। देर शाम को अधिकारियों से वार्ता के बाद किसान माने और किसानों का धान शुक्रवार को तौलने पर सहमति बनी। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि किसानों को धान क्रय किया जाएगा। मिल एसोसिएशन के अलावा मंडी के सभी क्रय केंद्र पर खरीद होगी। वहां भाकियू टिकैत युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, रनजोत सिंह, कुलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, मेजर सिंह, मनप्रीत सिंह, उदित शर्मा, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट:
किसानों का 90 फीसदी भुगतान होने के बाद भी पोर्टल खुलता है। पोर्टल नहीं खुलने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई। धान तौल की लिमिट भी बढ़ रही है। - अतुल चतुर्वेदी, वरिष्ठ विपणन सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed