फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers' anger over non-start of paddy procurement in rudrapur

रुद्रपुर: धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का आक्रोश, गल्ला मंडी में जुटे, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

Mon, 05 Oct 2026 03:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी रुद्रपुर में एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों के वार्ता के लिए न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए दोपहर एक बजे से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Farmers' anger over non-start of paddy procurement in rudrapur
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी रुद्रपुर में एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों के वार्ता के लिए नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए दोपहर एक बजे से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें अपनी उपज कम दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने किसान यूनियन के आंदोलन के दौरान एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराने और इससे पहले किसानों का पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद खाद्य विभाग ने धान खरीद के लिए कांटे खोल दिए और मंडी में बैनर भी लगा दिए। हालांकि, पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण पांच दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी पहुंचे। यहां किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने वार्ता के लिए किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से तय समय पर खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि धान की फसल तैयार होने के बाद भी सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे से हाईवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed