फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   farmers anger on government

सरकार पर बरसे किसान

Fri, 14 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।  Updated Fri, 14 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या मामला गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को किसानों ने शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर किसान को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद किसानों ने सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने किसान की आत्महत्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अत्यधिक बोझ से दबे होने के कारण किसान कर्ज नहीं चुका पा रहा है। कहा कि सरकार गन्ना मूल्य का तो भुगतान नहीं कर पा रही है, जबकि किसानों के ऋण पर ब्याज सहित वसूली की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राजेंद्र बेदी ने किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा, सुरजीत अग्निहोत्री, भाकियू के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा अपने विचार रखे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बड़े भाई जगदीश पांडे ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता की है। वहां डीसीबी उपाध्यक्ष समीर पाठक, अजीत प्रताप रंधावा, सुखदेव सिंह, विजेंद्र डोगरा, लखविंदर मेहता, इंद्रप्रीत सिंह बरार, विक्रम कपूर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की निलामी नहीं होने देंगे
किसानों ने बैठक कर सहमति के आधार पर कर्ज चुकता करने के लिए अपने ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र शहीद भगत चौक पर खुली नीलामी के लिए खड़ा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी ऋण वसूली के लिए उनके वाहनों की निलामी कर सकते हैं, लेकिन वह किसी कीमत पर अपनी जमीन की नीलामी नहीं होने देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed