{"_id":"80cec02ed00fd0fe124abbd0f1dd9fff","slug":"farmer-shot-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
Updated Tue, 01 Mar 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सैजना में गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई। घर में गोली कैसे चली, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनाम भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को सामने रखकर जांच कर रही है। हादसे के समय घर के अन्य लोग अपने कामकाज में लगे थे।
विज्ञापन
ग्राम सैजना निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश यादव पुत्र मिक्कू लाल किसान थे। सोमवार सुबह ओमप्रकाश जब अपने घर पर ही थे तब अज्ञात कारणों के चलते गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पास-पड़ोसी और रिश्तेदार ओम प्रकाश के घर पर जमा होने लगे। सूचना मिलने पर एसआई अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ओमप्रकाश के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसआई अवनीश कुमार ने बताया मामला गोली मारकर आत्महत्या करने का लग रहा है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नही हो पाए है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मृतक के छह भाई हैं, वे अलग रहते है और सभी किसान हैं।
विज्ञापन