{"_id":"e77772736ccf8a25b6363851d84f2745","slug":"farmer-interrupted-in-sugar-mills-after-crushing-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में पेराई बाधित होने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में पेराई बाधित होने पर भड़के किसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल टरबाइन का बेयरिंग खराब होने से ठप पड़े एक प्लांट को लेकर आक्रोशित किसानों ने गन्ना यार्ड में प्रदर्शन किया। आरोप है कि शुक्रवार रात से शुगर मिल में पेेराई बाधित हो गई है।
विज्ञापन
जिससे किसान गन्ने से भरे वाहनों को लेकर ठंड में रात दिन खड़े हैं। किसानों ने कहा कि पेराई सत्र शुरु होने से पहले मिल प्रशासन ने करीब एक करोड़ रुपये मरम्मत में खर्च किए हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर दो बजे दर्जनों किसान एकत्र होकर गन्ना यार्ड चेन पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मिल महाप्रबंधक का अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई लगाम नहीं है।
विज्ञापन
इससे मिल में ब्रेक डाउन हो रहा है। शुक्रवार को खराबी आने के कारण गन्ना का चट्टा लग गया है। इस मौके पर प्रताप सिंह संधू, गुरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, रिजवान, बलवीर, जसवीर, नियाज, मनप्रीत सिंह, धर्म सिंह, चतर सिंह, मोहम्मद हाशिम आदि थे।