{"_id":"69348104e7126b0b930ef4aa","slug":"family-members-cried-out-after-seeing-the-bodies-of-two-brothers-and-a-relative-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-133904-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो भाइयों और रिश्तेदार का शव देख परिजनों की मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो भाइयों और रिश्तेदार का शव देख परिजनों की मची चीत्कार
Sun, 07 Dec 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोहाघाट में हुए सड़क हादसे में डिबडिबा निवासी दो भाई प्रकाश चंद्र उनियाल और केवल चंद्र उनियाल व उनके रिश्तेदार पंतनगर निवासी सुरेश चंद्र नौटियाल की मौत हो गई थी। शनिवार को तीनों के शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बीते शुक्रवार की सुबह हादसा लोहाघाट के बाराकोट के पास हुआ था जहां बरात की कार खाई में गिर गई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को मृतकों के शव ग्राम डिबडिबा पहुंचने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।