{"_id":"655b4d416ef74e82300fcead","slug":"family-entered-the-house-and-beat-up-in-laws-due-to-angered-by-love-marriage-in-kashipur-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से खफा परिवार: घर में घुसकर ससुरालियों को पीटा, बेटी को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज से खफा परिवार: घर में घुसकर ससुरालियों को पीटा, बेटी को भी नहीं बख्शा
Mon, 20 Nov 2023 05:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:43 PM IST
सार
काशीपुर में एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि वह पड़ोसी मो. अमन से प्यार करती थी। इससे नाराज परिजन उसे पीटते थे। इसी बीच 26 मई 2022 को उसने लव मैरिज कर ली। पीड़िता ने मायके पक्ष पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह पड़ोसी मो. अमन से प्यार करती थी। इससे नाराज परिजन उसे पीटते थे। इसी बीच 26 मई 2022 को उसने लव मैरिज कर ली। इससे परिजन नाखुश थे।
विज्ञापन
बताया कि इसी रंजिश में 15 नवंबर को उसके पिता नक्शे अली, भाई दानिश, शानू, मां अमीरजहां, बहन मंतशा ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। उधर, पीड़िता के पिता नक्शे अली ने अजहर, फरदीन, अमन पर बेटी के अपहरण का प्रयास करने के विरोध में मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सितारगंज में पति समेत सात पर तीन तलाक का केस दर्ज
महिला ने पति समेत सात पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। वार्ड छह निवासी महिला ने बताया कि 18 फरवरी को मोहल्ले के ही जीशान से उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि उसके पति ने दिल्ली की शालू के साथ मार्च में दूसरी शादी कर ली। इसका विरोध करने पर फोन से ही तीन तलाक बोल दिया। पुलिस ने दो महिलाओं, उसके पति, फईम, रिजवान, दानिश, वाहिद खां पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन